फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private school teachers will no get experience weightage

हिमाचल के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बुरी खबर

Thu, 14 Jul 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Thu, 14 Jul 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
private school teachers will no get experience weightage

हिमाचल प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। इन शिक्षकों को अनुभव का लाभ नहीं मिलेगा। नए फरमानों के तहत कमीशन और बैचवाइज भर्ती में इन शिक्षकों के अनुभव को इंटरव्यू के दौरान तवज्जो नहीं दी जाएगी। अभी तक

विज्ञापन


राज्य सरकार शिक्षकों की भर्ती के दौरान प्राइवेट स्कूलों के अनुभव को इंटरव्यू के दौरान ध्यान में रखती थी, परंतु अब यह संभव नहीं है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कमीशन और बैचवाइज आधार पर शिक्षकों की भर्ती के दौरान प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के अनुभव को इंटरव्यू में नहीं जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

इन स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा लाभ

private school teachers will no get experience weightage

टीजीटी, शास्त्री, एलटी की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सरकार के इस फैसले के बाद नौकरी के लिए मायूस होना पड़ सकता है। सरकार ने 95 प्रतिशत सरकारी फंड प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को ही इस फैसले से अलग रखा है। ऐसे स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इंटरव्यू के दौरान अनुभव का लाभ दिया जाएगा।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग वीपी अवस्थी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 1994 के 95 प्रतिशत सरकारी फंड प्राप्त निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को ही इसका लाभ प्राप्त होगा, जबकि अन्य निजी स्कूलों में प्राप्त शिक्षक नियमानुसार इसके पात्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed