{"_id":"61b4c78a49e56d492a6c041e","slug":"private-educational-institutions-regulatory-commission-instructions-for-issuing-provisional-degrees-to-manav-bharati-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग: मानव भारती विवि को प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग: मानव भारती विवि को प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने के निर्देश
Sat, 11 Dec 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:15 PM IST
सार
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने विवि में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक राजीव कुमार को पत्र लिखकर प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी डिग्री मामले में फंसे जिला सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय को प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। डिग्री नहीं मिलने पर प्रभावित विद्यार्थियों ने निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
जून 2021 में पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि प्रोविजनल डिग्री न मिलने के कारण वे अन्य शिक्षण संस्थानों में न तो दाखिला ले पा रहे हैं और न ही नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने विवि में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक राजीव कुमार को पत्र लिखकर प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने को कहा है।
विज्ञापन