फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private bus skidded on snow, passengers kept shivering in cold for three hours, administration evacuated safely

चंबा: बर्फ पर स्किड हुई निजी बस, तीन घंटे तक ठंड में ठिठुरते रहे यात्री, प्रशासन ने सुरक्षित निकाले

Thu, 24 Feb 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

चंबा के छतराड़ी रूट पर जा रही निजी बस जोत के पास तलाई में बर्फ के बीच अचानक फिसल गई। इससे बस में सफर कर रहीं 45 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बर्फबारी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे सवारियां बस के अंदर बैठी रहीं। बर्फबारी में चालक ने बस को आगे ले जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Private bus skidded on snow, passengers kept shivering in cold for three hours, administration evacuated safely
बर्फ पर स्किड हुई निजी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से चंबा के छतराड़ी रूट पर जा रही निजी बस जोत के पास तलाई में बर्फ के बीच अचानक फिसल गई। इससे बस में सफर कर रहीं 45 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही बस बर्फ पर फिसली तो चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया और परिचालक को टायर के नीचे पत्थर लगाने के लिए कहा। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। बर्फबारी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे सवारियां बस के अंदर बैठी रहीं। बर्फबारी में चालक ने बस को आगे ले जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


दोपहर एक बजे तलाई के पास बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया था। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। बस के फंसने की सूचना मिलने के बाद शाम साढ़े चार बजे पुलिस की टीम चंबा से मदद के लिए तलाई पहुंची। पुलिस टीम को देखकर सवारियों की जान में जान आई। उसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित चंबा पहुंचाया गया। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि जोत के पास निजी बस बर्फ में फंसी थी। उन्होंने बताया कि सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed