{"_id":"67543a586ba2eba5c400cd97","slug":"private-bus-service-on-bhaged-rahiyan-route-started-after-a-year-shimla-news-c-92-1-ssml1001-127904-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भगेड़- राहियां मार्ग पर निजी बस सेवा एक साल बाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भगेड़- राहियां मार्ग पर निजी बस सेवा एक साल बाद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से क्षेत्र के लोग झेल रहे थे यातायात की समस्या
मंत्री के हस्तक्षेप के बाद निजी बस चालकों ने शुरू की सेवाएं
लोगों ने यातायात सुविधा शुरू करने के लिए जताया तमंत्री का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। भगेड़ से राहियां तक लगभग एक वर्ष से बंद पड़ी निजी बस सेवा फिर से बहाल हो गई है। इस सेवा के रुकने के कारण राहियां और आसपास के गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के हस्तक्षेप के बाद यह समस्या हल हो गई। अब इस मार्ग पर सभी लोकल बसें फिर से सुचारु रूप से चलने लगी हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से भगेड़ से राहियां तक निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद था। इस वजह से स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। लोग इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें कर चुके थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
हाल ही में स्थानीय लोगों ने इस समस्या को मंत्री राजेश धर्माणी के सामने रखा। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एचआरटीसी प्रबंधक को निर्देश दिया कि इस मार्ग पर तुरंत प्रभाव से बस सेवा शुरू की जाए। प्रबंधक के आदेश के बाद राहियां मार्ग पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को प्राथमिकता दी और त्वरित समाधान कराया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी परिषद के प्रधान राज कुमार, सुभाष गुप्ता, चुनी लाल, प्रेम लाल, उषा धीमान, जमुना, रीता, उर्मिला देवी सहित रुकमणी कलां संस्कृति मंच, पलथी युवा मंडल और महिला मंडल ने भी मंत्री का धन्यवाद किया। बस सेवा बहाल होने से झंडूता और राहियां के बीच आवागमन आसान हो गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं।