{"_id":"59bfbac34f1c1b27688b528a","slug":"private-bus-hit-lady-in-nirmand-angry-crowd-set-bus-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौंदते हुए महिला को चार फीट तक ले गई बस, जब नहीं पहुंची पुलिस तो उग्र भीड़ ने ये कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौंदते हुए महिला को चार फीट तक ले गई बस, जब नहीं पहुंची पुलिस तो उग्र भीड़ ने ये कर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के निरमंड बस अड्डे पर एक निजी बस ने अस्पताल जा रही पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन को कुचल दिया। अगले टायर के नीचे आने के बाद महिला को बस रौंदते हुए करीब चार फीट तक ले गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक जब कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साई भीड़ ने बस और पुलिस की गुमटी को आग दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक सब राख हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक किशोरी लाल की बहन और आनी मंडल भाजयुमो के महामंत्री पूर्ण चंद्रा की माता श्याम लता (58) सोमवार सुबह 9.30 बजे पैदल अस्पताल जा रही थीं। बस स्टैंड के पास जाओ से कुल्लू जा रही हडिंबा कोच केटीसी की बस (एचपी 34बी-7825) ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
अगले टायर के नीचे आने से बुरी तरह घायल महिला ने दम तोड़ दिया। निरमंड निवासी श्याम लता स्थानीय प्राथमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। बताया जा रहा है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मचारी भी नहीं था। जैसे ही चालक-परिचालक फरार हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अगर मौके पर पुलिस कर्मचारी होता तो शायद आगजनी की घटना न होती।
डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 289 और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक प्रकाश चंद और परिचालक गोविंद को गिरफ्तार कर दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।