फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private bus falls into gorge, killing two people, 15 injured

निजी बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 26 घायल

Fri, 01 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 01 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Private bus falls into gorge, killing two people, 15 injured

हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिला में निजी बस के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 यात्रियों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

विज्ञापन


घायलों का उपचार झंडूता और बिलासपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा बुहाड़ नामक स्थान पर हुआ। पुलिस ने इस संदर्भ में चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे गौतम बस सर्विस बिलासपुर से सवारियों को लेकर शाहतलाई धनीपखर की ओर जा रही थी।

दो की मौत, पांच की हालत गंभीर

Private bus falls into gorge, killing two people, 15 injured

इसी दौरान बुहाड़ नामक स्‍थान पर चालक वाहन से किसी कारणवश मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

सवारियों की चीख पुकार सुनकर स्‍थानीय लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी और खुद भी बड़ी संख्या में बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के झंडूता अस्पताल ले जाया गया।

मगर दो लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय बस में 17 के करीब लोग थे। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान श्रीराम (55) निवासी कोट गांव बिलासुपर और इंद्र सिंह निवासी (50) निवासी घंडियाला गांव के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed