फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus crush women at nalagarh, died.

आंगनबाड़ी से बेटियों को ला रही महिला को बस ने कुचला

Sat, 02 Jan 2016 10:11 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
private bus crush women at nalagarh, died.

अपनी तीन बेटियों को आंगनबाड़ी केंद्र से वापस घर ला रही एक महिला को निजी बस ने कुचल डाला। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के नालागढ़ में हुआ। यहां दतोवाल में अपनी बेटियों को आंगनबाड़ी से ला रही एक महिला तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गई। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उसके साथ चल रही तीन बेटियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के वक्त तीनों जमीन पर गिर गईं। लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बस सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश के जिला एटा के सराय कुतुबपुर निवासी रेखा दतोवाल अपनी पांच साल व ढाई साल की बेटियों को दतोवाल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से ला रही थी।

विज्ञापन

बेटी को गोद में उठाकर घर ला रही थी

private bus crush women at nalagarh, died.

महिला ने अपनी एक अन्य बच्ची को गोद में उठाया था। जैसे ही दतोवाल बस स्टैंड पर पहुंची तो स्वारघाट की ओर से आ रही एक निजी बस  (एचपी 12 एफ-8287) की चपेट में आ गई। बस के अगले टायर के नीचे महिला का सिर आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों बच्चियों को कोई चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने निजी बस चालक सुशील कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बस को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

चुनावी ड्यूटी में शिक्षक की पैर फिसलने से मौत

private bus crush women at nalagarh, died.

जनजातीय जिला किन्नौर के सुमरा में वीरवार को चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारी की पैर फिसलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वीरवार को प्राइमरी स्कूल हांगो में तैनात हांगो निवासी जेबीटी शिक्षक मंगल सिंह नेगी (43) की सुमरा में ड्यूटी लगी थी। वह अपने सह कर्मियों के साथ चुनाव ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान अचानक सुमरा के पास रास्ते में शिक्षक का पैर फिसलने से उसे गहरी चोटें आई।

गंभीर हालात को देखते हुए सुमरा के लोगों और पार्टी के सहयोगियों ने शिक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए ताबो के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। ताबो से शिक्षक को चिकित्सकों ने रामपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय शुक्रवार देर शाम को निगुलसरी के पास मंगल सिंह ने दम तोड़ दिया। इसकी एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने की। कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से शिक्षक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed