कालका-शिमला हाईवे पर बस पलटने से एक महिला की मौत, 25 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला एनएच पर निजी बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का है। लोगों ने घायलों को निकालाकर 108 की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 घायलों में से अन्य दो की गंभीर हालत को देखते उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के पास मनसार में चायल से सोलन को आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई।
इस कारण बस में सवार 26 लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों ने 108 की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान 65 वर्षीय सोमा देवी पत्नी नौखी राम गांव गेहा, डाकघर साधुपुल जिला शिमला की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। इसमें उपायुक्त केसी चमन, एसपी अभिषेक यादव, एसडीएम अजय यादव, तहसीलदार, थाना प्रभारी सोलन धर्मसैन नेगी, थाना प्रभारी कंडाघाट ब्रिज लाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने हादसे की जांच के आदेश भी दिए।
हादसे में ये हुए घायल
13 वर्षीय विशाखा, 39 वर्षीय लक्ष्मी निवासी गांव डूब्लू, ऊषा (29) निवासी गांव बिशा, रीता (44) निवासी गांव गड़ोग, सुनीता (40) निवासी गांव बिशा, रंजना (28) निवासी गांव मही, पूनम (21) निवासी गांव एकांत बाड़ी, नारकंडा, मीनाक्षी (21) निवासी गांव निहारा साधुपुल, क्षितिजा (32) निवासी गांव कोहारी, सीमा शर्मा (38) निवासी गांव कोहारी, सावित्री (41) निवासी गांव शिल्ड़ू, रीतू (33) निवासी गांव भाना भड़ोल, किरण (13) निवासी गांव अलजु, मीनाक्षी (18) निवासी गांव ढानू जिला शिमला, पिंकी (36) निवासी गांव मथिया, भावना (29) निवासी गांव बड़ोल, प्रोमिला (48) निवासी गांव बड़ोल, मंजू (35) निवासी गांव बिशा, रामशरण (70) और सदानंद (65) निवासी उच्चा गांव, सोनू (39) निवासी गांव बिशा, राकेश गुरुंग (35) निवासी गांव शिल्ड़ू, लीला देवी(53) निवासी गांव दोची, शांति शर्मा (26) निवासी गांव कथोग, पुष्पलता (31) निवासी गांव पड़ौथा।