फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private bus accident in Mandi's Kalkhar, many Passenger injured

Himachal Bus Accident : मोड़ पर गड्ढा होने से खाई में गिरी निजी बस; एक की मौत, 18 घायल

Tue, 17 Jun 2025 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पटड़ीघाट/सरकाघाट (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पटड़ीघाट/सरकाघाट (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं।

विज्ञापन
Private bus accident in Mandi's Kalkhar, many Passenger injured
कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में निजी बस के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में 19 यात्री सवार थे। हादसा ढलवान-पटड़ीघाट-कलखर संपर्क मार्ग पर पनयारटू में मंगलवार सुबह 7:50 बजे पेश आया। निजी बस कुठेड़ा से मंडी रूट पर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोड़ पर गड्ढा होने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन


बस पलटे खाने के बाद करीब 200 मीटर दूर पेड़ से अटक गई। इसमें बस चालक और एक अन्य व्यक्ति बस के नीचे फंस गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले की तहसील घुमारवीं के गांव कोट निवासी राजगीर चंद (55) पुत्र ब्रह्म लाल के रूप में हुई है। चालक भी बस के अंदर करीब ढाई घंटे तक फंसा रहा। दो क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। बस को डाकघर खुडला निवासी चिरंजी लाल (45) चला रहा था। बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इससे स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम और हटली थाना के थाना बृज लाल शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को निजी गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल रिवालसर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एक व्यक्ति की मौत हुई है। 18 लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - संजीव गौतम, डीएसपी सरकाघाट

 

विज्ञापन

घायलों की सूची
सुरेंद्र सिंह (65) निवासी बरोट, जगदीश चंद (59) खुडला, नर्बदा देवी (45) पटड़ीघाट, ऊषा देवी (25) पत्नी खेम चंद निवासी ज्वाली, चालक चिरंजी लाल (45) खुडला, सपना (37) पत्नी सुखराम धनेड़, विजय (35) निवासी मस्यानी, ढलवान, फूलां देवी (50) पत्नी जगदीश चंद निवासी खुडला, मलराम (64) निवासी बन मंगोह, कांता देवी (60) पत्नी मलराम निवासी बन मंगोह, रेवती देवी (48) पत्नी सुरेंद्र निवासी ढलवान, तेज सिंह (55) निवासी गुहमू, कलखर, राजेश कुमार (32) पुत्र श्याम लाल निवासी नाहरला, धीरज (20) पुत्र योगराज निवासी पटड़ीघाट, तुषार (20) पुत्र ओम प्रकाश निवासी धनेड़, पटड़ीघाट, मोहनी देवी (47) पत्नी ओम प्रकाश, निवासी धनेड़, रीता देवी (24) पत्नी गोपाल निवासी भांबला, मृदुल (23) पुत्र खेम चंद निवासी धनेड़, पटड़ीघाट घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed