फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus accident in kullu seven BJP workers injured

हिमाचल प्रदेश: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल

Thu, 16 May 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार/ गुशैणी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार/ गुशैणी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 May 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
private bus accident in kullu seven BJP workers injured
- फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंजार-बठाहड़ सडक पर नागनी के पास सुबह करीब 9 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं। बस बठाहड़ से बंजार की तरफ आ रही थी। हादसे के समय बस में 45 सवारियां सवार थीं। हादसे के बाद बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस का चालक ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ब्रेक नहीं लगी।

विज्ञापन


आखिर में चालक ने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। सभी घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय शुकदेव बस सर्विस की बस बठाहड़ से बंजार की ओर आ रही थी। इस दौरान मुंगला और नागनी के बीच में बस चालक ने सवारी उतारने के लिए ब्रेक मारने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक न नहीं लगी। आखिर में उसने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन

बस पलटने से काजल (21) पुत्री प्रेम सिंह गांव तुंग, हेमा ठाकुर (19) पुत्री लजे राम गांव नागनी, कृष्णा देवी (19) पुत्री सेस राम गांव चिपनी, बबली (18) पुत्री उत्तम राम गांव घलियाड़, उत्तम राम (45) बेली राम गांव मझल्ली, नेहा ठाकुर (18), यशवनी ठाकुर (19) पुत्री जय सिंह गांव घलियाड़, उदय राम (52) पुत्र बुध राम गांव मशियार, लगन दास (40) पुत्र कर्मचंद गांव शगोपा जाओं निरमंड, राजेंद्र सिंह (35) पुत्र नरोत्तम सिंह गांव बठाहड़, लोत राम (39) पुत्र पदम सिंह गांव बठाहड़, ब्रेस्ती देवी (53) पत्नी भाग चंद गांव घलियाड़, घनश्याम (36) पुत्र मेहर सिंह गांव पेखड़ी, कली राम (32) पुत्र करमू राम गांव कटलचा, पन्ना लाल (42) पुत्र स्वर्गीय आलम चंद गांव बठाहड़ और प्रतिभा 20 घायल हुए हैं ।

सूचना मिलते ही एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा, नायब तहसीलदार राम लाल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए। थाना सह थाना प्रभारी एएसआई चमन ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे का करण बस की ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed