फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private and government hospitals in the district will be connected to the digital health system

Shimla News: डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ेंगे जिले के निजी और सरकारी अस्पताल

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Private and government hospitals in the district will be connected to the digital health system
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थानों को दिए पंजीकरण करवाने के आदेश, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुलभ और बेहतर
विज्ञापन

मिशन के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन करना अनिवार्य

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला शिमला के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इस प्रणाली का मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, सुरक्षित और सुलभ करना है ताकि आम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सके।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ने के आदेश जारी किए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मिशन के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया है, जिससे वह राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से सीधे जुड़ सके। इन संस्थानों में शासकीय एवं निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक लैब, क्लीनिक/मेडिकल स्टोर और सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों (एलोपैथी, आयुष आदि) से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को इस मिशन के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन करना अनिवार्य किया है। इसके लिए संस्थानों को संस्थान के पते का प्रूफ, संस्थान के भवन की फोटो, संस्थान के वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि संलग्न करने होंगे।
विज्ञापन

संस्थानों को इन दिए गए आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां तैयार कर जल्द ही एबीडी एम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के संबद्ध में विस्तृत जानकारी और पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल https://hpr.abdm.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी संस्थान के प्रबंधक और संचालक जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में रूम नंबर 14 में जिला समन्वयक वैशाली वर्मा से किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों का रिकॉर्ड रहेगा अपडेट
केंद्र सरकार की यह पहल लोगों के सभी पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से एक जगह जोड़ने (लिंक करने) में मदद करेगी। इससे उपचार के दौरान डॉक्टरों को मरीज की बीमारी का पिछला रिकार्ड जानने में भी मदद मिलती है। साथ ही किस बीमारी के कितने मरीज हैं इसकी स्टीक जानकारी रहेगी। अभी अस्पतालों के आपस में न जुड़ने होने के कारण कई बार डाटा सही नहीं मिलता। कुछ लोग निजी अस्पतालों में ही उपचार करवाते हैं। ऐसे में डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली के लागू होने के बाद किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा रिकॉर्ड किसी भी अस्पताल में जाने पर सामने आ जाएगा। सभी अस्पतालों को आभा कार्ड से जरिये मरीज को उसका डाटा अपडेट करना होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed