फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big breakthrough in kanda jail Prisoner absconding case

कंडा जेल से कैसे फरार हुए तीन खूंखार कैदी, यहां पढ़िए पूरा मामला

Fri, 08 Dec 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Dec 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
big breakthrough in kanda jail Prisoner absconding case
आदर्श जेल कंडा शिमला से तीन विचाराधीन कैदियों के फरार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जेल प्रशासन की शुरुआती जांच में बैरेक में बंद ‌कुछ कैदियों से ऐसा खुलासा किया है जिससे पुलिस महकमे के होश उड़ गए है। 
विज्ञापन


आदर्श कंडा जेल से नेपाली मूल के तीन विचाराधीन कैदी बैरक में बंद अन्य कैदियों को पेठा (मिठाई) खिलाकर फरार हुए हैं। जेल प्रशासन की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


फरार कैदियों ने अपने बैरेक में बंद कुछ कैदियों को पेठा खिलाया और उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाने का अंदेशा जताया जा रहा है। जेल प्रशासन की जांच में 5 कैदियों ने माना है कि फरार होने वाले कैदियों ने मिठाई खिलाई थी जिसके बाद वह बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह देखा तो बैरेक से फरार कैदी

big breakthrough in kanda jail Prisoner absconding case
सुबह तक उन्हें पता भी नहीं चला कि कोई बैरेक से साथी कैदी भी फरार हो गए हैं। कैदियों की इस तरह की बात को जेल प्रशासन अपनी जांच रिपोर्ट में दर्ज करने जा रहा है लेकिन बैरेक में बंद सिर्फ 5 ही कैदी पेठा खिलाकर बेसुध होने की बात कर रहे हैं। 

बैरेक में बंद 21 अन्य कैदी इस मामले में जेल प्रशासन द्वारा लगातार पूछताछ करने के बाद भी अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार आधी रात कैदियों ने पहले बैरेक की सलाखों में साबुन लगाया फिर सलाखें काटने के बाद कंबलों की रस्सी बनाकर दीवार से नीचे उतर कर फरार हो गए।

कंडा जेल की बैरेक में बंद 21 कैदी यही कह रहे हैं कि उन्हें फरार होने वाले कैदियों की भनक नहीं लगी। जेल प्रशासन इस तथ्य की पड़ताल कर रहा है कि ये कैदी कितना सच बोल रहे हैं। जेल प्रशासन जल्द ही इस  मामले की जांच रिपोर्ट डीजी जेल को सौंप देगा। 

सलाखों के अंदर ये मीठा नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा

big breakthrough in kanda jail Prisoner absconding case
अगर यह बात सही है तो सवाल उठ रहा है कि आखिर सलाखों के अंदर ये मीठा नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा?  क्या किसी ने पेठे में नशीला पदार्थ मिला दिया। जेल में बंद कैदी तो अंदर ही नशीला पदार्थ तैयार नहीं कर सकते। 

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर नशीला पेठा खिलाने की बात सही साबित होती है तो ये नशीला पदार्थ जेल के अंदर कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन भी अब इस तरह के सवाल उठने पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहा है।

दिन भर चला सर्च अभियान, कुछ हाथ नहीं आया
कंडा जेल से फरार तीनों कैदियों की तलाश में पुलिस दिन भर खाक छानती रही। कैदियों की धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। नेपाल बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ाई गई है और वहां भी पुलिस बराबर संपर्क बनाए हुए है। कैदियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed