{"_id":"608aed248ebc3e8d2f36c5bb","slug":"principals-do-not-want-first-and-second-year-examinations-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं नहीं चाहते प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं नहीं चाहते प्रिंसिपल
Fri, 30 Apr 2021 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
हिमाचल प्रदेश के अधिंकाश कॉलेजों के प्रिंसिपल फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की इस वर्ष परीक्षाएं नहीं करवाने के हक में हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय में कॉलेजों से सुझाव पहुंच गए हैं। अब कैबिनेट की मंजूरी के लिए इन सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस बाबत अंतिम फैसला राज्य सरकार लेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय को प्राप्त हुए कॉलेज प्रिंसिपलों और शिक्षक संगठनों के सुझावों में फाइनल सेमेस्टर और फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए कुछ माह बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर परीक्षाएं लेने की पैरवी की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई को जल्द शुरू करने और शिक्षकों को रोस्टर अनुसार कॉलेजों में बुलाने की मांग भी की गई है। अधिकांश सुझावों में कॉलेजों को अभी विद्यार्थियों के लिए बंद रखने की मांग की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय में ई मेल के माध्यम से आए इन सुझावों के आधार पर अधिकारी प्रस्ताव बनाने में जुट गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अब मामले राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन