{"_id":"1a879de9a03d1f4f6e8a22a8d5ba94f7","slug":"prince-negta-hrithik-became-the-winner-in-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस नेगटा, ऋतिक बने बैडमिंटन में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस नेगटा, ऋतिक बने बैडमिंटन में विजेता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्या केंद्र स्कूल पंथाघाटी में शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रिंस नेगटा और ऋतिक ठाकुर ने अपने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जूनियर और सीनियर वर्ग में हुए इन मुकाबलों में कुल दस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में जूनियर वर्ग में कक्षा छठी के प्रिंस नेगटा ने पहला नंबर हासिल किया।
विज्ञापन
आठवीं कक्षा के आयुष गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा के ऋतिक ठाकुर ने पहला और यनीश शांडिल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
इससे बच्चों के शारीरिक विकास में मदद मिलती है और मानसिक तौर पर भी मजबूती आती है। इस मौके पर दूसरे शिक्षकों ने भी छात्रों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का स्कूली छात्रों ने जमकर मजा लिया।