{"_id":"63ee3c040ff13749270a5424","slug":"prime-minister-narendra-modi-praised-the-products-of-lahaul-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लाहौल के उत्पादों की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लाहौल के उत्पादों की सराहना
Thu, 16 Feb 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग ( लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग ( लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:56 PM IST
सार
मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में लाहौल उत्पाद को भी स्टाल लगा है। इसमें लाहौल के कई उत्पादों को रखा गया है। गुरुवार को आदि महोत्सव को शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया और यहां सजे स्टालों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीएम ने की लाहौल के उत्पादों की सराहना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में लाहौल उत्पाद को भी स्टाल लगा है। इसमें लाहौल के कई उत्पादों को रखा गया है। गुरुवार को आदि महोत्सव को शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया और यहां सजे स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस महोत्सव में देशभर के करीब 200 के स्टाल लगे हैं। आदि महोत्सव में अपने स्टाल पर लाहौल की दो बहनें हैरान रह गईं, जब पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे उनके स्टाल नंबर 27 पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्टाल में रखे उत्पादों की तारीफ की और कहा कि आदिवासी महिलाएं अपने काम के प्रति कितने सजग हैं।
विज्ञापन
अपने तैयार उत्पाद को देश-विदेश तक कैसे पहुंचा रही हैं। 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में लाहौल के परिधान में यांगला गांव की पूनम पाल और गोहरमा गांव के मान दासी ने सीबकथार्न (छरमा) का जूस, बिच्छू और रोकटली चाय, राजमा और लाहौली जुराब को रखा गया है। कहा कि उनके उत्पादों को पीएम मोदी ने दो मिनट तक निहारा और तारीफ की। पूनम पाल और मान दासी ने बताया कि वह मोदी से बात कर बेहद प्रसन्न हैं। पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि दिल्ली में आदि महोत्सव में लाहौल उत्पाद व व्यंजनों को लगाया गया है।
विज्ञापन