फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priety unhappy, Not a single match will be played at dharmshala

किंग्स इलेवन टॉप पर, फिर क्यों दुखी है प्रीति जिंटा?

Thu, 08 May 2014 06:44 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
priety unhappy, Not a single match will be played at dharmshala

आईपीएल-7 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आए दिन धमाकेदार जीत दर्ज कर रही है। लेकिन इसके बावजूद टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा का मन दुखी है। उन्हें अफसोस है कि इस बार उनकी टीम हिमाचल के खूबसूरत धर्मशाला मैदान पर नहीं खेल पाएगी।

विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब का होम ग्राउंड माना जाता है। लेकिन इस बार यहां कोई भी मैच नहीं खेला जाना है। हिमाचल की रहने वाली जिंटा ने ट्वीट कर दिल की बात कही कि उन्हें इस बात का बड़ा दुख है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस समय बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में ये काफी अच्छा होता कि वह होम क्राउड के सामने भी बेहतर प्रदर्शन करती।

धर्मशाला में खेले गए हैं आईपीएल के कई मुकाबले

priety unhappy, Not a single match will be played at dharmshala

हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में हर बार किंग्स इलेवन के मैच होते रहे हैं। पिछले साल भी यहां आईपीएल के तीन मैच खेले गए थे। मगर इस बार यहां एक भी मैच नहीं खेला जाएगा।

वहीं, मैच न मिलने से हिमाचल प्रदेश के ‌क्रिकेट प्रेमी भी बेहद दुखी है। लोगों को मलाल है कि उनकी टीम का यहां एक भी मैच नहीं होगा।

किंग्स इलेवन में हिमाचल के आलराउंडर रिषि धवन लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन वे भी अपने घरेलू दर्शकों को मिस करेंगे।

IPL में टॉप पर पहुंच गई है प्रीति की टीम

priety unhappy, Not a single match will be played at dharmshala

प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का आईपीएल के सातवें सत्र में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में अब तक कुल सात में से छह मैच जीतकर पंजाब की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

बुधवार की रात पंजाब ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्स की टीम को आसानी से हराकर छठी जीत हासिल कराई। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर प्रीति की टीम को जीत दिलाकर फिर से शीर्ष पर पहुंचा दिया।

इससे पहले चेन्‍नई की टीम टॉप पर थी लेकिन अब वह दूसरे स्‍थान पर खिसक गई है। ‌यदि किंग्स इलेवन अगले दो मैच भी जीत ले तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed