{"_id":"63e24d1e0d28ae05d9598c08aec1fdb4","slug":"priest-save-a-boy-in-parbati-river-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतवाला! जान पर खेलकर मासूम को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतवाला! जान पर खेलकर मासूम को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 23 Feb 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
नदी की जानलेवा लहरों के बीच बह रहे मासूम को पुजारी ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। घटना हिमाचल के कुल्लू की है। यहां पार्वती नदी में डूब रहे सात साल के मासूम हिमांशु को एक पुजारी ने नई जिंदगी दे दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुल्लू के छशणी गांव में सुबह स्कूल जा रहा हिमांशु अचानक पुल से नीचे पार्वती नदी में गिर गया। यहां कुछ दूरी पर काम कर रहे घनश्याम पुजारी की पत्नी ने इस मासूम को बहते हुए देख लिया।
विज्ञापन
उसने घनश्याम पुजारी को मासूम को नदी में बहने की बात बताई। करीब 500 मीटर दौड़ लगाकर घनश्याम ने मासूम को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में काफी दूर तैरकर पुजारी ने हिमांशु को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
सभी अब घनश्याम की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। उसकी बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चरचा हो रही है।