फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prices of school uniforms also increased, parents worried

Shimla News: स्कूल वर्दी के दाम भी बढ़े दाम, अभिभावक परेशान

Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prices of school uniforms also increased, parents worried
कमीज 120 रुपये तक हो गई महंगी
विज्ञापन

80 रुपये की बेल्ट अब 120 रुपये में मिल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में स्कूलों की पाठ्य सामग्री के साथ वर्दी के दाम भी बढ़े हैं। बीते वर्ष 300 रुपये में बिकने वाली वर्दी की कमीज अब 420 रुपये में मिल रही है।

वहीं 80 रुपये में मिलने वाली पहली कक्षा के बच्चे की बेल्ट 120 रुपये में बिक रही है। मालरोड पर स्थित मदर च्वाइस की दुकान और मिडिल बाजार में पब्लिक च्वाइस की दुकान पर सोमवार को वर्दी खरीदने के लिए दिनभर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। मदर च्वाइस की दुकान में वर्दी खरीदने पहुंची रुचि ने बताया कि उनका बेटा चैल्सी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। ट्रैक सूट बीते वर्ष 1500 रुपये में खरीदा था इस बार 1550 रुपये चुकाने पड़े हैं, इसकी क्वालिटी भी खराब है, ट्रैक सूट पतला है। अभिभावक कंचन ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा डीएवी न्यू शिमला में पहली कक्षा में पढ़ता है। बीते वर्ष उन्होंने जो शूज 800 रुपये में खरीदे थे अब 1199 रुपये में मिल रहे हैं। मिडिल बाजार स्थित पब्लिक च्वाइस की दुकान में वर्दी खरीदने पहुंचे अभिभावक विनोद जस्टा ने बताया कि इस बार वर्दी की हर चीज में 20 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अभिभावक सीमा और रचना ने बताया कि महंगाई को देखते हुए अभी आधी वर्दी ही खरीदी है। बताया कि उनके बच्चे डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में पढ़ते हैं। यहां ड्रेस के साथ सदन के हिसाब से अलग-अलग टी शर्ट भी खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन


किसके कितने बढ़े दाम

वर्दी पहले अब
शर्ट 300 420
बेल्ट 80 120
जूते 800 1199
ट्रैक सूट 1500 1550
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article