फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   press information bureau conference in kullu.

'गांव की धड़कन गहराई से समझें पत्रकार'

Wed, 24 Feb 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 24 Feb 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
press information bureau conference in kullu.

जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित देवसदन में पीआईबी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। वार्तालाप के नाम से आयोजित इस सम्मेलन में वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता पर चर्चा की।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को गांव की धड़कन समझनी चाहिए। चूंकि सरकार की ज्यादातर योजनाएं गांव के लिए बनती हैं और इनके क्रियान्वयन का मूल्यांकन भी गांव में जाकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


कोई पत्रकार ग्रामीण या शहरी नहीं होता, पत्रकार तो पत्रकार ही होता है। सम्मेलन में उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमर उजाला हिमाचल के संपादक दया शंकर शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआईबी के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र सिंह, पीआईबी चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र सिंह ने पीआईबी की कार्यप्रणाली व उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता की संभावनाओं पर मंथन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी समाचार सामग्री की अपार संभावनाएं हैं। केंद्रीय विवि धर्मशाला के पत्रकारिता विभाग के प्रो. डॉ. पीके नायर ने सोशल मीडिया की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उपायुक्त ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में सूचना के आदान-प्रदान में क्रांतिकारी बदलाव आ गया है। मीडियाकर्मियों को इन आधुनिक सूचना तकनीकों का प्रयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचानी चाहिए।


वहीं डॉ. अनुराग लिंडा ने आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों में मीडिया के रोल पर चर्चा की। प्रेस क्लब कुल्लू के अध्यक्ष धनेश गौतम ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed