फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press conference of former MLA Bumber Thakur at Bilaspur Paridhan Grih

Bumber Thakur: 'बेटा निर्दोष हुआ तो बचाऊंगा, दोषी निकला तो कानून कार्रवाई करेगा, गोलीकांड मात्र षड्यंत्र'

Mon, 24 Jun 2024 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Jun 2024 06:50 PM IST
सार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि अगर उनका बेटा निर्दोष होगा तो वह उसे अवश्य बचाएंगे, लेकिन वह दोषी पाया गया तो जैसा कानून कार्रवाई करेगा, वह उसके लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Press conference of former MLA Bumber Thakur at Bilaspur Paridhan Grih
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व उपस्थित अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों बिलासपुर कोर्ट परिसर के पास हुआ गोलीकांड मात्र षड्यंत्र है। उन्होंने मांग की है कि इस कांड और 23 फरवरी को उनके ऊपर हुए हमले की सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराई जाए। भाजपा के नेता जो दर्शा रहे हैं, वैसा कुछ हुआ ही नहीं है। यह जांच एम्स में भी की जानी चाहिए कि वहां पर गोलीकांड के बाद जिस घायल को भर्ती किया गया था, उसको गोली लगी भी थी या नहीं।

विज्ञापन


बिलासपुर परिधि गृह में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा निर्दोष होगा तो वह उसे अवश्य बचाएंगे, लेकिन वह दोषी पाया गया तो जैसा कानून कार्रवाई करेगा, वह उसके लिए तैयार हैं। कहा कि भाजपा के नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र रचते आए हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार का लाभ चुनाव में न पहुंचे और पार्टी उन्हें टिकट न दे। 2003 में भी उन पर तीन झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गईं, जो बाद में निरस्त हुईं। अब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई बदतमीजी को लेकर जिन विधायकों का निलंबन तय है, उनमें बिलासपुर सदर के विधायक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी बौखलाहट में भाजपा के नेता इस तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। कहा कि औहर में उनके घर पर पुलिस ने दरवाजे तोड़कर तलाशी ली, जिसकी वह निंदा करते हैं। जिस समय उन पर हमला हुआ था। उसके तुरंत बाद हमलावरों ने सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और विशाल जगोता को फोन किए थे, उनकी जांच पुलिस ने क्यों नहीं की। उनकी कॉल डिटेल क्यों नहीं खंगाली गई। गे।उधर, पूर्व विधायक ने कहा कि मामले में पुलिस उनसे जुड़े लोगों को थाने में ले जाकर पीट रही है। इसी के चलते उनका बेटा सरेंडर नहीं कर रहा है। अगर उसने सरेंडर किया तो पुलिस उसे मारपीट कर जबरन उससे गुनाह कबूल कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed