फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president ramnath kovind addressed at hpu 24th convocation shimla

चौथी औद्योगिक क्रांति कर रही आपकी भागीदारी की प्रतीक्षा: राष्ट्रपति

Wed, 31 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind addressed at hpu 24th convocation shimla

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। चौथी औद्योगिक क्रांति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के क्षेत्र युवाओं की भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थियों और युवाओं को देश के विकास में सहयोग देकर इसे ऐसे आगे बढ़ाना होगा कि दुनिया देखती रह जाए। उन्होंने कहा कि भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। राष्ट्रपति मंगलवार को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के 24वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


उन्होंने एक दिव्यांग समेत ग्यारह छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, समारोह में कुल 230 गोल्ड मेडल और 170 डिग्रियां वितरित की गईं। राष्ट्रपति राजधानी शिमला से दोपहर बाद दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा

president ramnath kovind addressed at hpu 24th convocation shimla

दीक्षांत समारोह में मेधावियों को प्रेरक भाषण में राष्ट्रपति ने कहा, भारत आज तीन-चार दशक पहले वाला देश नहीं है। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है।

उन्होंने बुल्गारिया का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों में भारत के बुलावे पर यहां आने की होड़ मची है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है।

युवाआें के सामने वैज्ञानिक, इंजीनियर, उद्यमी, चिकित्सक और व्यवसायी बनने के असंख्य अवसर हैं। युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर विकास के भागीदार बनें। राष्ट्रपति ने कहा, कार्यकुशलता पर भरोसा रखने वाले ही बड़ा सपना देखते हैं। बड़ा लक्ष्य निर्धारित करते हैं।

युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा। गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्रियां प्राप्त करने वाले मेधावी देश की उज्ज्वल संभावनाएं हैं। सभी को मिलकर बड़े सपने और बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्नत राष्ट्र का निर्माण करना होगा।

समारोह में देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, समारोह अध्यक्ष राज्यपाल एवं कुलाधिपति आचार्य देवव्रत, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed