फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

देवभूमि हिमाचल के आशीर्वाद से बना राष्ट्रपति : रामनाथ कोविंद

Wed, 23 May 2018 08:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 23 May 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह जब भी हिमाचल आते हैं तो कई स्मृतियां ताजा हो जाती हैं। इस प्रदेश से बहुत पुराना जुड़ाव है। कहा कि वह जब बिहार के राज्यपाल थे तो मई के अंत में हिमाचल के दौरे पर आए।

विज्ञापन


हिमाचलवासियों से मिलकर बिहार लौटे तो 20 दिन बाद ही राष्ट्रपति के पद के लिए मनोनीत कर दिया गया। वह राष्ट्रपति पद के लिए अपने मनोनयन में इस देवभूमि की माटी के आशीर्वाद को भी देखते हैं।
विज्ञापन


कोविंद मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में सरकार की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जयराम सरकार के मंत्री, विधायक, हिमाचल के सांसद, अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने हिमाचल की वेशभूषा अपनाने को लेकर किया ये खुलासा

president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अधिकारियों ने उनके सामने एक बात रखी कि वह किस राज्य की वेशभूषा को प्रतीकात्मक रूप से अपनाना चाहते हैं।

उस समय उन्होंने हिमाचल का ही चयन किया। कोविंद बोेले - 1974 में मैं पहली बार हिमाचल प्रवास पर आया था। उस समय कुल्लू-मनाली पहुंचा था। आज भी वहां की स्मृतियां ताजा होती हैं।

जिस तरह से विकास कार्य हिमाचल में हुए हैं, उससे ये राज्य रोल मॉडल बनकर उभरा है। कृषि, बागवानी और पर्यटन में हिमाचल प्रदेश ने सराहनीय कार्य किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रोहतांग सुरंग को शुरू किया।

इसके खुलने से प्रदेश को बहुत लाभ होगा। प्रदेश कार्बन न्यूट्रल होने की दिशा में अग्रसर है। ये पॉलिथीन मुक्त हो चुका है। इसे खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। 

भारत के प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में भी हिमाचल का उल्लेख 

president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल का भारत की संस्कृति में प्राचीन महत्व है। भारत के प्राचीन ग्रंथ माने जाने वाले ऋग्वेद में हिमाचल से जुडे़ कई उल्लेख आते हैं। इसमें हिमाचल की सतलुज और अन्य नदियों का भी उल्लेख है।महाभारत की कथाओं में भी हिमाचल का युद्ध से संबंधित जिक्र आता है। अनेक प्राचीन नदियों का उद्गम हिमाचल से ही होता है। 

जब दिल्ली आएं तो राष्ट्रपति भवन जरूर आएं 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचलवासियों का आह्वान किया कि वे जब भी दिल्ली की यात्रा पर आएं तो वे राष्ट्रपति भवन जरूर आएं। उन्होंने नागरिक अभिनंदन पर कहा - आपने जो किया, उससे मैं हृदय से अभिभूत हूं। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। 

सरकार ने किया नागरिक अभिनंदन का आयोजन

president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी और देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। उन्होंने उत्साहपूर्ण और गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए राज्य सरकार तथा प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शॉल से सम्मानित किया। राष्ट्रपति को नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने ‘मान पत्र’ भी भेंट किया। राष्ट्रपति ने ‘एक ईंट शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदी स्मारक के निर्माण के लिए बिलासपुर के संजीव राणा को एक भी ईंट भी भेंट की।

राष्ट्रपति ने जनता को हुई असुविधा के लिए जताया खेद 

president ram nath kovind addressed civic reception function at peterhoff shimla

पीटरहॉफ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा - ‘मैं राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार हिमाचल आया हूं। मूल रूप से राष्ट्रपति हूं, लेकिन राष्ट्रपति भी इंसान होता है।

मेरा प्रयास रहता है कि मेरे कारण जनता को कम से कम असुविधा हो। मेरे शिमला प्रवास के दौरान भी लोगों को प्रशासनिक संवेदनशीलता के बावजूद असुविधा हुई। इसके लिए मैं खेद जताता हूं।’

सोमवार को राष्ट्रपति ने ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनकी मूवमेंट के दौरान आम जनता को परेशानी न हो इस विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed