{"_id":"613b02798ebc3e31e62f9380","slug":"president-ram-nath-kovind-address-himachal-pradesh-vidhan-sabha-special-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा सत्र: विशेष अतिथि दीर्घा में बैठेंगे सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा सत्र: विशेष अतिथि दीर्घा में बैठेंगे सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री
Fri, 10 Sep 2021 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:30 PM IST
सार
राष्ट्रपति के निकट संपर्क में आने वाले अधिकारियों के 72 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर टेस्ट होंगे ताकि किसी कोविड संक्रमित के उनके संपर्क में आने की आशंका को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 16 से 20 सितंबर तक के शिमला प्रवास और उस दौरान 17 सितंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की सभी तैयारियों को सरकार ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां एक ओर सामान्य प्रशासन विभाग ने सीआईडी को 90 वाहन मुहैया करा दिए हैं।
विज्ञापन
राजधानी और उससे सटे इलाकों में मौजूद पीटरहॉफ स्थित राज्य अतिथि गृह, सर्किट हाउस, सभी गेस्ट हाऊस व रेस्ट हाउस को अपने अधीन ले लिया है। सूत्रों के अनुसार इन सभी का उपयोग राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर से जुटने वाले अधिकारियों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वालों के लिए भी यहां रुकने की व्यवस्था रहेगी। विधानसभा के विशेष सत्र के लिए भी विधानसभा सचिवालय और सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के सभी वर्तमान व पूर्व सांसदों, वर्तमान व पूर्व विधायकों को न्योता भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा विधानसभा सचिवालय ने यह भी तय किया है कि विधानसभा में अफसर दीर्घा के अलावा विशेष अतिथि दीर्घा में वर्तमान सांसद व पूर्व मुख्यमंत्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विधायक सदन में अपने स्थानों पर बैठेंगे।
वहीं, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद ऊपरी मंजिल पर मौजूद दर्शक दीर्घा में बैठेंगे। राष्ट्रपति के निकट संपर्क में आने वाले अधिकारियों के 72 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर टेस्ट होंगे ताकि किसी कोविड संक्रमित के उनके संपर्क में आने की आशंका को खत्म किया जा सके।