फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Pranab Mukherjee Statement on health system of India.

राष्ट्रपति बोले-देश की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था में हैं कई खामियां

Sat, 04 Jun 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Jun 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee Statement on health system of India.
प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि देश के मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था के ढांचे में कई खामियां हैं। गांवों के बजाय शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा फोकस है। ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत आबादी रहती है। ऐसे में गांवों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की ज्यादा भर्ती करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को तालमेल बनाकर काम करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में सभी लोगों को एक समान स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर देखने की जरूरत है। कई तरह के आधुनिक उपचार में पैरामेडिक्स भी सक्षम हैं।

तमाम चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ इस वर्ग के कर्मचारियों की ज्यादा तैनाती करने की जरूरत है। उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे देशसेवा की भावना से काम करते रहें। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने की 5 गोल्ड लेने वाली डॉ. मीनाक्षी की तारीफ

President Pranab Mukherjee Statement on health system of India.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न विषयों में पांच गोल्ड मेडल लेने वाली डॉ. मीनाक्षी की खूब तारीफ की। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न विषयों में पांच गोल्ड मेडल लेने वाली डॉ. मीनाक्षी की खूब तारीफ की। उन्होंने मेडिकल विद्यार्थियों को याद दिलाया कि महात्मा गांधी कमजोर और गरीब व्यक्ति के बारे में अधिक सोचने की बात करते थे।

नई पीढ़ी के चिकित्सकों को भी तमाम वर्गों की सेवा पर ध्यान देने की जरूरत है। दीक्षांत समारोह हरेक विद्यार्थी को जीवन भर याद रहता है। ये नए जीवन और नए कॅरिअर की शुरुआत भी होती है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों के पांच टॉपरों को गोल्ड मेडल से नवाजा।

लोकनृत्य के साथ हिमाचली व्यंजनों का लुत्फ

President Pranab Mukherjee Statement on health system of India.
राजभवन में शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

राजभवन में शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत की ओर से आयोजित भोज में खास तौर पर गुच्छी मशरूम, लिंगड़ू जैसे हिमाचली व्यंजनों के साथ ही शाकाहारी भोज पेश किए गए।

इससे पहले कुल्लू और कांगड़ा के दो नाट्य संगठनों ने हिमाचल के पारंपरिक लोक नृत्य पेश किए। बारह-बारह मिनट के दो कार्यक्रमों के खत्म होने के बाद राष्ट्रपति ने कार्यक्रम पेश करने वाले दोनों दलों के सदस्यों की परफार्मेंस की जमकर सराहना की।

राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह,  सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली समेत कई मंत्री व अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed