{"_id":"d0517080a615946c45c7cf6ac480c5f6","slug":"president-pranab-mukherjee-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगलामुखी में पूजा के बाद वापस लौटे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगलामुखी में पूजा के बाद वापस लौटे राष्ट्रपति
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद अब वापस दिल्ली रवाना हो गए हैं। मंदिर में करीब 35 मिनट तक राष्ट्रपति ने पूजा अर्चना की। खराब मौसम के बावजूद राष्ट्रपति ने पूजा का कार्यक्रम रद्द नहीं किया।
विज्ञापन
पूजा पूरी करने के बाद वह गाड़ी से वापस सपड़ी पहुंचे और इसके बाद हेलीकॉप्टर में दिल्ली रवाना हो गए। वह करीब सवा 11 बजे मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले उनका मंडी दौरा रद्द करना पड़ा था। मंदिर जाने से पहले राष्ट्रपति का आईआईटी कमांद के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
सुबह 10.30 बजे उनके मंडी पहुंचने की उम्मीद थी। मगर खराब मौसम के कारण यहां का दौरा रद्द हो गया। अब राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही इस दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। हिमाचल में खराब मौसम और हल्की बारिश के बीच अचानक दौरा रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 15 मिनट तक आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने वाले थे। उन्हें यहां छह छात्रों को मेडल और 127 छात्रों को डिग्रियां भी देनी थी। फिलहाल अब सीएम और राज्यपाल ही 116 बीटेक, आठ एमएस और तीन छात्रों को पीएचडी डिग्री से नवाजेंगे।