फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President police medal 2016 to IPS Shyam Bhagat and Rameshwar Singh

बेहतरीन सेवाओं के लिए इन अफसरों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
President police medal 2016 to IPS Shyam Bhagat and Rameshwar Singh
आईपीएस अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर

स्वतंत्रता दिवस पर इस साल प्रदेश के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान से नवाजा गया। हिमाचल काडर के आईपीएस अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर को भी बेहतरीन सेवाओं के लिए केंद्रीय कोटे से राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


वे पुलिस विभाग में 9 वर्ष तक एसपीजी में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2013 में जिला सिरमौर में एसपी पद पर सेवारत रहे। इसके बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीआईडी के एसपी विनोद कुमार धवन, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और नंद लाल को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल दिया गया। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के नामों की घोषणा की थी।
विज्ञापन


वर्तमान में एसबी नेगी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर एडीजीपी तैनात हैं। इससे पहले वह एसएसबी और सूडान, बोस्निया के यूएन मिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही बिलासपुर, हमीरपुर जैसे जिलों में बतौर एसपी व डीआईजी धर्मशाला भी रहे हैं। इसके अलावा लीडिंग फायरमैन खेम राज शर्मा और टेक चंद ठाकुर को सराहनीय सेवाओं के लिए फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल पहले लक्कड़ बाजार स्थित टिंबर हाउस में आग के दौरान उन्होंने जान पर खेलकर लेबर हॉस्टल से लोगों को बचाया था और आग पर साथियों संग मिलकर काबू पाया था। वहीं, टेक चंद ठाकुर परवाणू में तैनाती के दौरान सोलन में दिवाली के दिन बाजार में लगी आग बुझाने के दौरान झुलस गए थे।

घायल होने के बावजूद आग बुझने तक डटे रहे थे। उनके अलावा सुधारक सेवाओं में सराहनीय योगदान के लिए मॉडल सेंट्रल जेल नाहन के हेड वार्डर हरि दत्त, सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल के लिए कंपनी कमांडर कमल किशोर, सीता राम और हवलदार के. लाल को चुना गया है।


सीबीआई में बेहतरीन सेवाओं के लिए दो को पुलिस मेडल
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) में बेहतरीन सेवाओं के लिए हिमाचल के दो कर्मचारियों को पुलिस मेडल से नवाजा गया। इसमें कांगड़ा पालमपुर निवासी हेड कांस्टेबल रमेश चंद और ऊना के अंब निवासी हेड कांस्टेबल कुलजीत सिंह शामिल हैं। दोनों वर्तमान में सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed