फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president election 2022: Himachal BJP vidhayak dal baithak in chandigarh today

Himachal BJP: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनेगी रणनीति

Thu, 23 Jun 2022 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी भाजपा विधायकों का मौजूद रहना जरूरी होगा। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि इस संबंध में सभी भाजपा विधायकों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
president election 2022: Himachal BJP vidhayak dal baithak in chandigarh today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक वीरवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में अपराह्न 3:00 बजे होगी। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी के सभी विधायकों को हिमाचल भवन में तय समय पर आने के लिए कहा है। इसमें भाजपा विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना समर्थन देंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी भाजपा विधायकों का मौजूद रहना जरूरी होगा। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि इस संबंध में सभी भाजपा विधायकों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाना देश के लिए सौभाग्य की बात है। गठबंधन ने आदिवासी और महिला एक साथ दो वर्गों को राष्ट्रपति पद के लिए तरजीह दी है। गौर हो कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए आगामी रणनीति पर भी होगी चर्चा 
बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी विधायकों के मौजूद होने के चलते आने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed