फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president draupadi murmu honored Dharam chand thakur

उपलब्धि: मनाली के धर्म चंद को दिल्ली में मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Sat, 24 Sep 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Sep 2022 08:56 PM IST
सार

धर्म चंद ठाकुर का प्रदेश में शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में खुद के बनाए मास्क मनाली के गांव-गांव में वितरित किए थे।

विज्ञापन
president draupadi murmu honored Dharam chand thakur
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त करते धर्म चंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी धर्म चंद ठाकुर को सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पुरस्कार दिया। धर्मचंद को प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को दो लाख की राशि दी गई है। धर्म चंद ठाकुर का प्रदेश में शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में खुद के बनाए मास्क मनाली के गांव-गांव में वितरित किए थे।  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में धन एकत्रित कर दान दिया। प्रधानमंत्री और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, जागरूकता शिविर के आयोजन में उन्होंने बेहतर कार्य किया है। 
विज्ञापन


उनके तीन स्वयंसेवियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व दिल्ली गणतंत्र दिवस शिविर में किया। उनके विद्यार्थी रहे सुमित ठाकुर को वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। इस पुरस्कार समारोह में युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed