{"_id":"632f216519a5463a89193d8e","slug":"president-draupadi-murmu-honored-dharam-chand-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मनाली के धर्म चंद को दिल्ली में मिला राष्ट्रपति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मनाली के धर्म चंद को दिल्ली में मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
Sat, 24 Sep 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:56 PM IST
सार
धर्म चंद ठाकुर का प्रदेश में शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में खुद के बनाए मास्क मनाली के गांव-गांव में वितरित किए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त करते धर्म चंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी धर्म चंद ठाकुर को सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पुरस्कार दिया। धर्मचंद को प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को दो लाख की राशि दी गई है। धर्म चंद ठाकुर का प्रदेश में शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में खुद के बनाए मास्क मनाली के गांव-गांव में वितरित किए थे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में धन एकत्रित कर दान दिया। प्रधानमंत्री और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, जागरूकता शिविर के आयोजन में उन्होंने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
उनके तीन स्वयंसेवियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व दिल्ली गणतंत्र दिवस शिविर में किया। उनके विद्यार्थी रहे सुमित ठाकुर को वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। इस पुरस्कार समारोह में युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन