फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   present Central govt gave citizenship to 950 Muslim refugees: Mansukh

केंद्र सरकार ने 950 मुस्लिम शरणार्थियों को दी नागरिकता: मनसुख

Mon, 06 Jan 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
present Central govt gave citizenship to 950 Muslim refugees: Mansukh
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडवीया ने जसूर में कहा कि शरणार्थी और घुसपैठिये में अंतर होता है। अवैध रूप से देश में आए घुसपैठिये हमारे नागरिकों को मिलने वाले अधिकार और सुविधाओं को निगल रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के 950 मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून भारत की प्राचीन शरणागत रक्षा का वाहक है। कांग्रेस और विपक्षी दल भ्रामक प्रचार कर  देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का खेल खेल रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से विपक्षी दलों के इस कुप्रचार के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। इसमें लोगों को घर-घर जाकर इस बिल के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। पिछले कार्यकाल और वर्तमान में देश में यूरिया के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जैविक खेती के विशाल अवसर और इसको बढ़ावा दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज, अश्विनी चौधरी, साहिल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed