फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   preperation for winter carnival

Shimla News: मालरोड और रिज से तुरंत उठेगा कूड़ा

Fri, 19 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
preperation for winter carnival
नगर निगम ने जारी किए निर्देश, मौके पर आएगी गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में रिज और मालरोड पर अब कूड़े के ढेर घंटों सड़क किनारे नहीं पड़े रहेंगे। इन ढेरों को पर्यटन सीजन के दौरान तुरंत हटा दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कर्मचारियों को इस बाबत निर्देश जारी हो गए हैं। निगम का कहना है कि एक गाड़ी हर वक्त तैनात रहेगी। तुरंत कचरे को उठाएगी और यहां से ले जाएगी। ऐसे में खाने-पीने के स्टॉल लगने से लोग कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। रिज और मालरोड पूरी तरह स्वच्छ रहे और पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए इसका नाम स्वच्छ शहर के रूप में सामने आए इसलिए भी यह कदम उठाया गया है।

चिनार के पेड़ पर लगाईं सजावटी लाइटें
शिमला। शहर में आने वाले दिनों में विंटर कार्निवल शुरू हो रहा है। शहर के मालरोड व स्कैंडल प्वाइंट पर गेट लगाकर सजाया जा रहा है। रिज पर मंच लगाने का काम भी जोरों से जारी है। लोहे के एंगल लगाकर उस पर मंच लगाने की पूरी तैयारी हो रही है। दूसरी ओर चिनारे के पेड़ पर सजावटी लाइटों के अलावा गुड्डी पेपर लगाए जा रहे हैं। निगम का कहना है कि इससे पर्यटकों में शिमला के प्रति आकर्षण पैदा होगा। इसके अलावा पर्यटन सीजन में होटलों व स्थानीय कारोबारियों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed