फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparing to impose GST on bringing goods from outside states to Himachal, Industries Minister raised the matt

Shimla: बाहरी राज्यों से हिमाचल में सामान लाने पर जीएसटी लगाने की तैयारी, मंत्री ने केंद्र से उठाया मामला

Fri, 14 Jul 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों से हिमाचल सामान लाने पर जीएसटी लगाने की तैयारी में है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह मामला जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठाया है। 

विज्ञापन
Preparing to impose GST on bringing goods from outside states to Himachal, Industries Minister raised the matt
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों से हिमाचल सामान लाने पर जीएसटी लगाने की तैयारी में है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह मामला जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठाया है। 50 हजार से ज्यादा सामान लाने पर यह जीएसटी लगेगा। इससे जीएसटी 50 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ होगा। बाहरी राज्यों के सामान लाए जाने के बिल पर डेस्टिनेशन स्टेट लिखा जाएगा। काउंसिल की लॉ कमेटी ने इस बात को माना है। उन्होंने कहा कि सेब और अन्य फलों के कार्टन बाक्स पर 18 फीसदी जीएसटी का मामला भी उठाया गया। इसे भी पहले की तरह 12 फीसदी लिए जाने की बात कही गई। महाराष्ट्र और जम्मू के मंत्री ने भी इसे स्पोर्ट किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री ने दोबारा से इस मामले को फिटमैन कमेटी को भेजने और पुर्नाविचार करने का आश्वासन दिया। उद्योगमंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने यह बात सचिवालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए बहुत सामान आता है। इसमें भवन निर्माण से लेकर अन्य सामान शामिल है। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में तबाही मचाई है। सड़कें ढह गई हैं। पुल टूटे हैं। इससे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में सामग्री लाने और ले जाने में दिक्कतें पेश आई है। इन सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला है।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान बचकाना
शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है जिसमें उन्होंने कहा कि रॉयल्टी मांग रहा हिमाचल अपना पानी रोक लेने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल त्रासदी से गुजर रहा है। इस तरह का बयान देने उन्हें शोभा नहीं देता है। पानी ऊपर से नहीं नीचे ही जाएगा। हिमाचल सरकार अपना हक मांग रही है। ऐसे समय में ऐसी बात करना जिम्मेवार व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। बारिश का पानी बह गया, उसमें हिमाचल का क्या कसूूर है। रॉयल्टी की बात की लड़ाई खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed