फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations to open Drone Training School in Shahpur ITI intensified, MoU signed

शिमला: शाहपुर आईटीआई में ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल खोलने की तैयारियां तेज, हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन

Sat, 05 Mar 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 09:44 PM IST
सार

प्रदेश का पहला फ्लाइंग स्कूल स्थापित करने के लिए शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। सरकारी कर्मचारियों के साथ आम लोगों का भी ड्रोन के उपयोग के बारे में यहां मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

विज्ञापन
Preparations to open Drone Training School in Shahpur ITI intensified, MoU signed
ड्रोन प्रशिक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर आईटीआई में ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश का पहला फ्लाइंग स्कूल स्थापित करने के लिए शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। सरकारी कर्मचारियों के साथ आम लोगों का भी ड्रोन के उपयोग के बारे में यहां मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चार और फ्लाइंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा डॉ. रजनीश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ड्रोन प्रशिक्षण के लिए पहला फ्लाइंग स्कूल कांगड़ा जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल और केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय की स्वायतशासी संस्था इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश में ड्रोन सुविधा का उपयोग दवाइयों की आपूर्ति, कृषि, वानिकी, राहत एवं बचाव, निगरानी, यातायात व मौसम संबंधी निगरानी, अग्निशमन, व्यक्तिगत उपयोग, ड्रोन आधारित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह प्रदेश में संसक्त, स्वचालित और तीव्र संभार तंत्र की सुविधा भी देगा। तकनीकी शिक्षा विभाग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में उम्मीदवारों को जमीनी प्रशिक्षण के लिए भूमि और भवन तथा सिम्यूलेटर की स्थापना के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी ने राज्य के 100 सरकारी कर्मचारियों को तीन वर्षों के लिए 15 प्रतिशत विशेष रियायत देने का फैसला लिया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत बीपीएल श्रेणी के 100 छात्रों एवं प्रशिक्षुओं को तीन वर्षों के लिए प्रशिक्षण 55 हजार रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी की दरों पर देने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed