धर्मशाला में शीतकालीन सत्र और पीएम दौरे की तैयारियां जांचीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने वीरवार को धर्मशाला में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर 10 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 दिसंबर को प्रस्तावित धर्मशाला रैली को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता
व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। कपूर ने सत्र के दौरान पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधानसभा की ओर एवं गगल हवाई अड्डे से धर्मशाला की ओर आने वाली सभी सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने को कहा।
इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बायो-शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश भी दिए।
कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा के लिए तय पुलिस मैदान धर्मशाला का दौरा कर सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस एवं अन्य सभी विभागों को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां 20 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौर से प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी। बैठक के उपरांत किशन कपूर ने अधिकारियों के साथ तपोवन में विधानसभा परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।