{"_id":"6b0985271dd53e327f0a0f47","slug":"hrtc-pensioners-their-demands-unmet-vent-their-anger-and-lay-siege-to-the-headquarters-shimla-news-c-19-sml1002-826194-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मांगें पूरी न होने पर एचआरटीसी पेंशनरों का फूटा गुस्सा, मुख्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मांगें पूरी न होने पर एचआरटीसी पेंशनरों का फूटा गुस्सा, मुख्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड पर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, पेंशनरों का आरोप, सरकार कर रही दोहरा व्यवहार
न्याय के नाम पर महज किया जा रहा है दिखावा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मांगें पूरी न होने पर एचआरटीसी जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले पेंशनरों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पेंशनरों ने सरकार पर दोहरा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ न्याय करने के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। पेंशनर सुबह 10:30 बजे पुराने बस स्टैंड के पास एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड परिसर में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने कहा कि सरकार ने निगम के पेंशनरों को मात्र तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) दिया है। यह भी डेढ़ वर्ष बाद जारी किया है। उनका आरोप है कि सरकार ने बिना एरियर के डीए जारी कर राहत देने का दिखावा किया है, जबकि उन्हें आठ फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए था। पेंशनरों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि अब वह आश्वासनों के सहारे गुमराह नहीं होंगे। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
पेंशनरों ने मांग की कि पेंशन के लिए दी जाने वाली ग्रांट को 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये प्रतिमाह किया जाए ताकि सभी पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल सके। इसके अलावा तीन फीसदी डीए का एरियर और पांच फीसदी डीए की अगली किस्त जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने जुलाई 2025 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन शुरू करने तथा सितंबर 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान करने की भी मांग की। पेंशनरों ने चार वर्ष पहले अन्य कर्मचारियों को दिए गए 50 हजार रुपये के नए वेतनमान की किस्त नौ फीसदी ब्याज सहित जारी करने, हर माह चिकित्सा बिलों का भुगतान करने और एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पे मैट्रिक्स के आधार पर पुनर्निर्धारित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा परिचालकों को 20 वर्ष की सेवा के आधार पर दो वेतनवृद्धियां देने और उनकी पेंशन का पुनर्निर्धारण करने की मांग की गई। एचआरटीसी जॉइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन पेंशनरों की मांगें पूरी करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक से मिले पेंशनर
धरना-प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने निगम के प्रबंध निदेशक से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने उनकी समस्याएं सुनीं। पेंशनरों ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रबंध निदेशक से आग्रह किया कि उनकी मांगें सरकार के समक्ष उठाई जाएं, ताकि लंबित मामलों का समाधान हो सके। पेंशनरों का कहना हैलंबे समय से पेंशनरों के हक का पैसा सरकार ने रोक रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन के लिए एक वर्ष की योजना तैयार की गई है। इसके तहत हरोली और नादौन में धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही न्यायालय में केस दायर किया जाएगा।