फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for kidney transplant in AIIMS Bilaspur, waiting for green signal from Delhi AIIMS

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी, दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

Tue, 09 Jul 2024 10:05 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 10:05 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शुरू करे। इसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। 

विज्ञापन
Preparations for kidney transplant in AIIMS Bilaspur, waiting for green signal from Delhi AIIMS
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बिलासपुर भी पहुंची थी। केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शुरू करे। इसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। टीम ने निरीक्षण के बाद किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के सभी मानकों को सही पाया है। हालांकि टीम ने लिखित में अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, जिसका बिलासपुर एम्स प्रबंधन इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए यहां के विशेषज्ञों, नर्सिंग ऑफिसर की टीम दिल्ली एम्स में डेढ़ माह की ट्रेनिंग कर रही है। इसके साथ ही अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा किया जा रहा है। जैसे ही एम्स दिल्ली की टीम लिखित में अपनी रिपोर्ट देगा, उसके बाद सुझावों पर कार्य करते हुए बिलासपुर में इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि नेफ्रोलॉजी विभाग में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के पद भी भरे जा चुके हैं। किडनी से संबंधी सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यहां पांच डायलिसिस मशीनें काम कर रही हैं। नेफ्रोलॉजी सेवाओं में किडनी बायोप्सी, टनल्ड हेमोडायलिसिस कैथेटर की भी सुविधा मिल रही है। यहां रेडियोथेरेपी ब्लॉक भी शुरू किया जा चुका है। जहां पर अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को उच्च स्तरीय रेडियोथेरेपी की सुविधाएं दी जा रही हैं। एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र के लिए उनकी मंजूरी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन

एम्स करेगा डोनर प्रोग्राम शुरूकिडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स बिलासपुर डोनर प्रोग्राम भी शुरू करेगा। प्रोग्राम के तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जांच कराई जाएंगी। सब कुछ सही मिलने पर ही ट्रांसप्लांट हो सकेगा।

एम्स बिलासपुर किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी में है। बड़ी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली एम्स की टीम की लिखित रिपोर्ट का इंतजार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देश पर सभी बाकी बची औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के लोगों को एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी।-एम्स प्रबंधन, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed