{"_id":"6a9eaad5a2d662524809a1cf","slug":"preparations-for-ganesh-mahotsav-begin-108-idols-to-be-installed-shimla-news-c-19-sml1002-782780-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गणेश महोत्सव की तैयारियां \nशुरू, 108 मूर्तियां होंगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 108 मूर्तियां होंगी स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा के साथ 14 को होगा आगाज
25 को होगा भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर शहर के मिडिल बाजार स्थित एमसी कांप्लेक्स में 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। 14 सितंबर से भव्य शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा।
श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान बैंडबाजे के साथ गणपति की मूर्ति लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर मधुर भजन संध्या प्रतिदिन शाम 4 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। 12 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन अलग-अलग पार्टियां अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। वहीं हर दिन श्रद्धालुओं को भंडारा भी परोसा जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 और शाम 8 बजे पूजा होगी। वहीं सुबह 10 बजे और शाम 9 बजे आरती की जाएगी। 25 सितंबर को हवन के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए सुन्नी ले जाया जाएगा।
ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि गणपति की बड़ी मूर्ति को अंबाला से शिमला लाया जा चुका है। जल्द ही परिसर में पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान आशुतोष अग्रवाल, शिव कुमार वर्मा, बिमल टंडन, संदीप सूद, सुमित शर्मा, राजिंद्र गोयल सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।