{"_id":"613c98b58ebc3ea756373a00","slug":"preparations-for-closure-of-schools-in-himachal-till-september-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 19 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 19 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की तैयारी
Sat, 11 Sep 2021 05:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी कह चुके हैं कि स्कूल खोलने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। कोरोना मामले कम होने के बाद ही विचार करेंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अभी भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में स्कूल अभी बंद रखने की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के आसार कम है। विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 19 सितंबर तक दोबारा बंद करने की तैयारी है। राष्ट्रपति दौरे के चलते भी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की योजना है। अभी परीक्षाओं के चलते 14 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन
संभावित है कि सोमवार को सरकार दोबारा स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का फैसला लेगी। बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी कह चुके हैं कि स्कूल खोलने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। कोरोना मामले कम होने के बाद ही विचार करेंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अभी भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन