फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations begin for the celebration of four years of Jairam Sarkar, 25 thousand people will gather at Paddal Maidan mandi himachal,

मंडी: जयराम सरकार के चार साल के जश्न की तैयारियां शुरू, पड्डल मैदान में जुटेंगे 25 हजार लोग

Wed, 08 Dec 2021 10:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 10:50 AM IST
सार

मंडी जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर उनके वापस लौटने तक के कार्यक्रम में व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। पड्डल में 25 हजार लोगों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस बार डायमंड आकार की सिटिंग व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Preparations begin for the celebration of four years of Jairam Sarkar, 25 thousand people will gather at Paddal Maidan mandi himachal,
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएमओ कार्यालय से हरी झंडी मिली तो 27 दिसंबर को छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के चार साल के जश्न व दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोग जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, उनके आने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  इसी दिन 20 हजार करोड़ रुपये की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें नामी औद्योगिक घराने शिरकत करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर, मंडी जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर उनके वापस लौटने तक के कार्यक्रम में व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। पड्डल में 25 हजार लोगों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस बार डायमंड आकार की सिटिंग व्यवस्था की जा रही है। हर बार बस स्टैंड की ओर से छोटे पड्डल की ओर पंडाल लगता था। इस बार छोटे पड्डल के साथ वल्लभ महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक के सामने से बस स्टैंड की ओर पंडाल लगेगा। लोगों के प्रवेश  के लिए छह गेट होंगे। प्रधानमंत्री के काफिले के वाहन छोटे पड्डल में पार्क होंगे। 

विज्ञापन

मंच की दूसरी तरफ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम

मंच के एक तरफ दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। दूसरी तरफ प्रदर्शनी व विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। पंडाल में पहली पंक्ति में वीवीआइपी, दूसरी में वीआइपी, तीसरी में विधायक व उच्च अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज राकेश प्रजापति लेंगे बैठक

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। वह दोपहर बाद पड्डल मैदान में व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद जिला के प्रशासनिक व उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राकेश प्रजापति इसकी जानकारी भी साझा करेंगे। 

कचौरी का स्वाद भी चखेंगे मेहमान

रैली में भाग लेने वालों के लिए बैठने और खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है। करीब 25 हजार कचौरियों (मंडी की पारंपरिक डिश) के आर्डर हलवाइयों को दिया जाएगा। इसके लिए विशेष पारंपरिक परिधानों में भी लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। वहीं इसके लिए करीब 300 कमरों की बुकिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed