फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to start transport service in Himachal from June 14, decision will be taken in cabinet meeting

हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय

Wed, 09 Jun 2021 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Jun 2021 10:25 AM IST
सार

हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं। इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
 

विज्ञापन
Preparation to start transport service in Himachal from June 14, decision will be taken in cabinet meeting
बस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला ले सकते हैं।  करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं।

विज्ञापन


इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास 3100 बसें हैं। इतनी ही निजी बस ऑपरेटरों के पास हैं। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निगम प्रबंधन की माने तो बसें खड़ी रहने से करीब डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान अब तक निगम को हो चुका है। निगम का कोष खाली हो गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed