फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   preparation to make film city in Himachal pradesh

हिमाचल में फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज

Wed, 07 Jul 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 10:37 AM IST
सार

सरकार के सकारात्मक रवैया के बाद फिल्म सिटी का प्रस्ताव बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी मात देते हैं। 

विज्ञापन
preparation to make film city in Himachal pradesh
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : Instagram

विस्तार

हिमाचल में पहली फिल्म सिटी की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने इस ओर प्रयास किया है।  प्रस्ताव एक साल के भीतर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंजूरी के लिए सरकार को सौंपी जाएगी। इससे जहां निर्माताओं को एक छत के नीचे शूटिंग, एक्टिंग, कॉपी और डिस्ट्रब्यूटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकार को भी इससे आय होगी। अमर उजाला से बातचीत में अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा बीते माह उनके बड़े भाई अनुपम खेर ने प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर से भी बातचीत की है। सरकार के सकारात्मक रवैया के बाद फिल्म सिटी का प्रस्ताव बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी मात देते हैं। शिमला, कुल्लू-मनाली, चंबा, किन्नौर, मंडी में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। मौजूदा समय में कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग आउट डोर में अधिकतर होती है और इनडोर की शूटिंग विदेशों में की जाती है। हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री बनने से आउट डोर और इनडोर शूटिंग दोनों एक छत के नीचे हाेंगी। संवाद
विज्ञापन


गरीबी का मजा अमीरी से नहीं लिया जा सकता: खेर
खेर ने कहा कि यहां पर आकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। गरीबी का मजा अमीरी से नहीं मिलाया जा सकता। फिल्म और सीरियल निर्माता राजू खेर इन दिनों शिमला स्थित अपने घर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी का सेटअप बन जाए तो स्थानीय लोगों को यहीं पर ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में दुनिया हिमाचल की खूबसूरती का नजारा देख पाएगी। राजू खेर ने 1998-99 में अपने पहला धारावाहिक की शूटिंग नालदेहरा के एक होटल में की थी। उन्होंने होटल में ही सीरियल के 106 एपिसोड फिल्माएं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed