फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation to increase the price of sweets as commercial cylinders become expensive

Shimla News: कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से मिठाई के दाम बढ़ाने की तैयारी

Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparation to increase the price of sweets as commercial cylinders become expensive
कारोबारी बोले, अब दाम बढ़ाना बन गई है मजबूरी
विज्ञापन

ज्यादा रेट बढ़ाने से कारोबार प्रभावित होने का भी डर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में हुई 993 रुपये की वृद्धि ने मिठाई बनाकर बेचने वाले कारोबारियों और रेस्तरां मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। अब उनके पास अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।

कुछ कारोबारियों ने बढ़े खर्च को पूरा करने के लिए उत्पादों के दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं, तो अन्य दाम बढ़ाने की सोच रहे हैं। इस दुविधा की मूल वजह एक ओर अपने बढ़े खर्च को पूरा करने के लिए दाम बढ़ाना है, वहीं दूसरी ओर दाम अधिक बढ़ा दिए तो इसके कारोबार पर भी असर पड़ने का डर सता रहा है। कारोबारी मान रहे हैं कि दाम बढ़ाने का सीधा असर इन उत्पादों को खरीदने वाले आम ग्राहक पर ही पड़ेगा। आम आदमी जो पहले से महंगाई से परेशान है, उसे और अधिक दाम बढ़ जाने पर मजबूरन मिठाई खाने और रेस्तरां में खाना खाने को लेकर अपना मन मारने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजधानी शिमला के मिठाई कारोबारियों ने सिलिंडर के दाम बढ़ने पर अपने उत्पादों के रेट में आंशिक वृद्धि करना शुरू भी कर दी है। शहर के मेहरू हलवाई मिठाई कारोबारी के मालिक नवीन लखनपाल ने बताया कि अभी तक मिठाई के पुराने रेट ही रखे हैं, लेकिन दाम बढ़ाना अब मजबूरी है। जल्द ही इस पर फैसला लेना पड़ेगा। मिठाई के रेट अभी चार सौ से 650 रुपये प्रति किलो तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिकिलो साथ रुपये बढ़ाए हैं दाम

शहर के आशियाना स्वीट्स एंंड रेस्तरां मालिक कार्तिक चड्ढा ने बताया कि बढ़े गैस सिलिंडर के खर्च को पूरा करने को रेट बढ़ाना मजबूरी बन गई है। हर मिठाई में प्रति किलो में पांच से सात रुपये बढ़ाए हैं। इससे ज्यादा बढ़ा भी नहीं सकते क्योंकि कारोबार प्रभावित होगा। शिमला का ग्राहक मासिक वेतन वाला है। रेट अधिक बढ़ा दिए तो उसे मिठाई जैसी आइटम को खरीदना बंद कर अपना मन मारने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article