फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Flights to Kangra become more expensive before the India-Australia match

धर्मशाला: भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच से पहले कांगड़ा की उड़ान हो गई महंगी, किराया 22,832 रुपये तक

Mon, 21 Sep 2026 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 06:12 AM IST
सार

मैच के दौरान दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को एक तरफ के टिकट के लिए सर्वाधिक 22,832 रुपये प्रति व्यक्ति तक का भुगतान करना पड़ रहा है। वर्तमान में किराया चार हजार रुपये तक है।

विज्ञापन
Flights to Kangra become more expensive before the India-Australia match
demo - फोटो : Adobe stock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच मल्टी डे मुकाबले को लेकर दिल्ली से गगल (कांगड़ा) आने वाले यात्रियों को भारी-भरकम हवाई किराया चुकाना होगा। मैच के दौरान दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को एक तरफ के टिकट के लिए सर्वाधिक 22,832 रुपये प्रति व्यक्ति तक का भुगतान करना पड़ रहा है। वर्तमान में किराया चार हजार रुपये तक है।

विज्ञापन


खेल प्रेमियों और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रोजाना चार से छह उड़ानें कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल पर 20 सितंबर को उपलब्ध दरों के अनुसार मैच के आसपास की तारीखों में हवाई किराये में उछाल दर्ज किया गया है। 28 सितंबर को दिल्ली से कांगड़ा के लिए न्यूनतम किराया 6,668 रुपये और अधिकतम 22,832 रुपये दर्शाया गया है। 
विज्ञापन


मुकाबले के पहले दिन यानी 29 सितंबर को भी न्यूनतम किराया 6,668 रुपये और अधिकतम किराया 22,832 रुपये पर बना हुआ है। 30 सितंबर को यात्रियों को कम से कम 8,505 रुपये और अधिकतम 13,802 रुपये चुकाने होंगे। पहली अक्तूबर को न्यूनतम दर 9,660 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि अधिकतम किराया फिर से 22,832 रुपये के स्तर पर है। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी हवाई मार्ग से धर्मशाला पहुंचते हैं। ऐसे में मैच के आयोजन और पर्यटन सीजन की शुरुआत के असर से आने वाले दिनों में हवाई किराये में और तेजी आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed