{"_id":"62e17f9b09f37f2c657c6903","slug":"preparation-to-give-cheap-refined-to-consumers-in-fair-price-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fair Price Shops: उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को सस्ता रिफाइंड तेल देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fair Price Shops: उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को सस्ता रिफाइंड तेल देने की तैयारी
Thu, 28 Jul 2022 11:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:24 AM IST
सार
उपभोक्ताओं को अब सरसों के बाद अब रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। गुरुवार तक कंपनियों को तेल के सैंपल जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब सरसों के बाद अब रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। गुरुवार तक कंपनियों को तेल के सैंपल जमा करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इसमें चार कंपनियों ने टेंडर में भाग लेने की बात कही है, लेकिन अभी तक एक ही कंपनी ने तेल का सैंपल जमा कराया है। शेष
विज्ञापन
कंपनियां आज सैंपल जमा करा सकती हैं।
डिपो में रिफाइंड न होने से उपभोक्ताओं को इस महीने दो लीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। सरसों तेल में 17 से 28 रुपये तक की कमी आई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि वीरवार तक सैंपल जमा कराने की अंतिम तारीख है। रिफाइंड तेल के टेंडर न होने से उपभोक्ताओं को इस महीने दो लीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। अगस्त महीने से उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल दिया जाना है।
विज्ञापन