फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation to ban new water connections

Shimla News: पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने की तैयारी

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparation to ban new water connections
गर्मी के मौसम को देखते हुए 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक नए कनेक्शन देने पर लग सकती है रोक
विज्ञापन

निर्माण कार्याें के लिए पानी देने पर भी पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अगले तीन महीने तक पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने की तैयारी है। गर्मियों के चलते पेयजल परियोजनाओं में घट रहे जलस्तर के बाद कंपनी शहर में नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने जा रही है। यह रोक 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक रह सकती है।

एक हफ्ते के भीतर कंपनी इस बारे में अधिसूचना जारी करने जा रही है। शहरवासियों को गर्मियों के दौरान पानी की नियमित आपूर्ति मिलती रहे, इसके लिए यह फैसला लिया जा रहा है। कंपनी का कहना है अगले एक हफ्ते तक यदि बारिश नहीं होती है तो इस बारे में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार भी 15 अप्रैल से अगले तीन महीने के लिए पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाती रही है। शहर में भी पानी की उपलब्धता के आधार पर कंपनी नए कनेक्शन देने पर फैसला लेती है। इस बार मार्च में बारिश से राहत मिली थी। लेकिन करीब एक महीने से बारिश न होने के कारण पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर 40 फीसदी तक घट गया है। शहर के कई वार्डाें में तीसरे दिन पानी आ रहा है। इस पर पार्षद भी सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में शहर की जनता की पानी से जुड़ी शिकायतें दूर हों, इसके लिए कंपनी नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने जा रही है।
विज्ञापन




निर्माण कार्याें के लिए पानी देने पर भी रोक
कंपनी पेयजल उपलब्धता को देखते हुए शहर में निर्माण कार्याें के लिए जारी किए कनेक्शनों को भी बंद करवा सकती है। निर्माण कार्याें के लिए पानी अलग अस्थाई कनेक्शन देती है। इसकी पेयजल दरें घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से ज्यादा रहती हैं। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह कनेक्शन बंद कर दिए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि यदि गर्मियों में जलसंकट गहराता है तो इन कनेक्शनों को बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article