{"_id":"5ce94eaebdec22073c2c8ad3","slug":"preparation-for-major-reshuffle-in-himachal-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 26 May 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में चारों सीटें हारने के बाद हिमाचल कांग्रेस ने बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली गई है। पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर अब नई का गठन किया जाएगा। यह कार्यकारिणी छोटी होगी और काम करने वालों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि वह शीघ्र ही इस मामले को लेकर हाईकमान से मिलेंगे। राठौर ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुरानी कार्यकारिणी को भंग नहीं किया था।
विज्ञापन
हालांकि, राठौर ने कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया था। प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों में कमजोर प्रदर्शन से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। राठौर चाहते हुए भी पुरानी कार्यकारिणी को भंग नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही था कि राठौर लोकसभा चुनाव के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके किसी भी प्रकार की नाराजगी का सामना नहीं करना चाहते थे। अब जिस तरीके से पार्टी को चुनाव में करारी हार देखनी पड़ी है, उसे देखते हुए पार्टी नीचे से ऊपर तक मजबूत होने की जरूरत महसूस कर रही है।