फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation for introduction of pre board exam in ninth and tenth class

नौवीं और दसवीं में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी, विभाग तैयार कर रहा ये प्रस्ताव

Wed, 05 Jun 2019 12:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Preparation for introduction of pre board exam in ninth and tenth class

हिमाचल के सरकारी स्कूलों की नौवीं और दसवीं कक्षा में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। साल भर शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखने के लिए शिक्षा विभाग नए प्रस्ताव पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे। कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो अगले साल से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सचिवालय में हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में प्र्री बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा हुई।

उच्च शिक्षा निदेशालय से इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौवीं और दसवीं कक्षा की तिमाही और छमाही परीक्षाओं को प्री बोर्ड परीक्षाओं के तौर पर लेने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में है यह व्यवस्था

Preparation for introduction of pre board exam in ninth and tenth class
फाइल फोटो

इन परीक्षाओं के कुछ अंक वार्षिक परीक्षाओं में जोड़े जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इस नई व्यवस्था से साल भर विद्यार्थियों में पढ़ाई का माहौल बना रहेेगा। शिक्षकों को भी इससे पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को तलाशना आसान होगा।

सचिवालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि उच्च शिक्षा निदेशालय प्रस्ताव तैयार करेगा कि तिमाही और छमाही परीक्षाओं के कितने अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने बताया कि विभाग एक नया प्रयास करने जा रहा है। सरकार से इस बाबत चर्चा की जाएगी।

सीबीएसई के कई स्कूलों में इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। हालांकि, इसमें दसवीं कक्षा शामिल नहीं है, लेकिन छोटी कक्षाओं में साल भर लिए जाने वाले टेस्ट के कुछ फीसदी अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाते हैं। केंद्रीय विद्यालयों में भी ऐसी व्यवस्था पहले अपनाई जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed