फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for giving bags and uniforms to school students in himachal pradesh

हिमाचल: स्कूली विद्यार्थियों को बैग और वर्दी देने की तैयारी

Mon, 01 Nov 2021 01:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 01:47 AM IST
सार

हिमाचल में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को वर्दी दी जानी है। हिमाचल में इन विद्यार्थियों की संख्या आठ लाख के करीब है। हर साल छात्रों को वर्दी दी जाती है। आठ नवंबर सोमवार को निगम की ओर से कंपनी के साथ एग्रीमेंट होना है। इसके बाद कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Preparation for giving bags and uniforms to school students in himachal pradesh
वर्दी और बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इसी महीने स्मार्ट वर्दी मिलेगी। उपचुनाव को लेकर आचार संहिता के चलते खाद्य आपूर्ति विभाग ने वर्दी की फाइल पेंडिंग में डाल दी थी। आठ नवंबर सोमवार को निगम की ओर से कंपनी के साथ एग्रीमेंट होना है। इसके बाद कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में कंपनी को पहले की टेंडर आवंटित किया गया है। हिमाचल में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को वर्दी दी जानी है। हिमाचल में इन विद्यार्थियों की संख्या आठ लाख के करीब है। हर साल छात्रों को वर्दी दी जाती है।  पहली से दसवीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को सिलाई के पैसे तक भी दिए जा रहे हैं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अपने खर्चे पर वर्दी सिलानी होती है।

विज्ञापन


इसके अलावा सरकार की ओर से पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने हैं। सरकार की ओर से यह आवंटन भी शुरू किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने आयोग से बैग आवंटन की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसकी मंजूरी नहीं दी गई थी। अब इसकी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने बताया कि कंपनी के साथ एग्रीमेंट होना बाकी है। उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद इस एग्रीमेंट को किया जाना है, बैग का आवंटन भी जल्द किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed