फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for election budget started, Himachal government asked for new schemes

प्रशासनिक सचिवों को भेजे पत्र: चुनावी बजट की तैयारी शुरू, हिमाचल सरकार ने मांगी नईं योजनाएं

Wed, 13 Oct 2021 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव योजना प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र भेजे हैं। विभागों को विभिन्न बिंदुओं के तहत बजट मांगों को भेजने के लिए कहा है। उन्हें कहा गया है कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों और कार्यक्रमों के राज्य भाग, आरआईडीएफ, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए समुचित राशि का प्रावधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Preparation for election budget started, Himachal government asked for new schemes
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी शुरू की गई है। राज्य सरकार के योजना विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के इन बजट अनुमानों को तय करने के लिए विभागों के साथ बैठकों का आगामी शेड्यूल भी तय कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लक्षित कर सरकार चुनावी बजट अनुमान तैयार करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव योजना प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन


विभागों को विभिन्न बिंदुओं के तहत बजट मांगों को भेजने के लिए कहा है। उन्हें कहा गया है कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों और कार्यक्रमों के राज्य भाग, आरआईडीएफ, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए समुचित राशि का प्रावधान किया जाएगा। इसमें पूछा गया है कि अगर कोई नई स्कीम या कार्यक्रम को आगामी वार्षिक योजना में शामिल किया जाना है तो इसके बारे में विस्तृत विवरण और बजट अनुमान तय किए जाएं। 
विज्ञापन


गैर विकास बजट कार्यक्रमों को विकास बजट में शामिल करने के निर्देश 
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से योजना और गैर योजना के वर्गीकरण को खत्म कर दिया है। अब राज्य के बजट के पूंजीगत और राजस्व दो भाग होंगे। वार्षिक विकास बजट 2021-22 के प्रारूपीकरण के समय गैर योजना से अधिकतर स्कीमों को विकास बजट मेें स्थानांतरित कर दिया था। अगर अभी भी किसी विभाग से संबंधित कोई विकास कार्यक्रम गैर विकास बजट में चल रहे हों तो ऐसे कार्यक्रमों और योजनाओं को विकास बजट में सम्मिलित करना वे सुनिश्चित करें। इस बारे में वित्त विभाग से संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों के दौर 21 अक्तूबर से होंगे शुरू 
आगामी बजट को तय करने के लिए बैठकों के दौर 21 अक्तूबर से शुरू होंगे। इसके लिए विभागवार बैठकें की जाएंगी। ये बैठकें 10 नवंबर तक चलेंगी। मंगलवार को भी इस बारे में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed