फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for construction of Renuka Dam completed, waiting for green signal from CWC

Renuka Dam: रेणुका बांध निर्माण की तैयारी पूरी, सीडब्ल्यूसी से हरी झंडी का इंतजार

Thu, 01 Sep 2022 05:22 AM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 05:22 AM IST
सार

 रेणुका बांध परियोजना का निर्माण केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने सीडब्ल्यूसी को रेणुका बांध का सलाहकार नियुक्त किया है। लिहाजा, आयोग के विशेषज्ञ ही अब रेणुका बांध का डिजाइन व ड्राइंग आदि तैयार करेंगे, जिसमें तीन सुरंगें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Preparation for construction of Renuka Dam completed, waiting for green signal from CWC
रेणुका बांध का ब्लू प्रिंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना का निर्माण केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने सीडब्ल्यूसी को रेणुका बांध का सलाहकार नियुक्त किया है। लिहाजा, आयोग के विशेषज्ञ ही अब रेणुका बांध का डिजाइन व ड्राइंग आदि तैयार करेंगे, जिसमें तीन सुरंगें भी शामिल हैं। करीब 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेणुका बांध को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना में शामिल किया गया है। बांध प्रबंधन ने कुछ दिन पूर्व ही बांध निर्माण से जुड़े तमाम दस्तावेज रिपोर्ट सहित सीडब्ल्यूसी को सौंप दिए हैं। इसको लेकर सीडब्ल्यूसी के विशेषज्ञों की टीम शीघ्र ही रेणुका बांध स्थल का दौरा करने के बाद इसका डिजाइन व ड्राइंग आदि को तैयार करेगी।

विज्ञापन


इसके आधार पर बांध प्रबंधन स्वयं बांध का निर्माण करेगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने में पांच से छह माह का समय लग सकता है। अगले माह आयोग के विशेषज्ञों की टीम का दौरा तय माना जा रहा है। परियोजना के निर्माण को लेकर सबसे पहले गिरि नदी के जल प्रवाह को मोड़ने के लिए 1600 मीटर लंबी तीन डायवर्शन सुरंगों का निर्माण शामिल है, जिनके निर्माण पर 504 करोड़ और इनको बंद करने के लिए 127 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सुरंगों का निर्माण बांध प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। रेणुका बांध के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि बांध निर्माण से जुड़े तमाम दस्तावेज सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। आयोग के अधिकारी दस्तावेजों का अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। उनकी हरी झंडी के बाद ही बांध के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


40 मेगावाट बिजली बनेगी, दिल्ली को मिलेगा 23 क्यूमेक्स पानी
बांध निर्माण से जहां देश की राजधानी दिल्ली को 23 क्यूमेक्स स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी, वहीं हिमाचल में 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। ददाहू के समीप 148 मीटर ऊंचे रॉकफिल बांध का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का 27 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी के पड्डल मैदान से वर्चुअल शिलान्यास कर इसके निर्माण को हरी झंडी दी है। 


1,286 से 7,000 करोड़ पहुंच गई लागत
चार दशक पहले जब रेणुका बांध के निर्माण का मामला सिरे चढ़ने लगा था तो उस दौरान परियोजना के निर्माण की लागत 1,286 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जो वर्तमान में बढ़कर 7,000 करोड़ पहुंच गई। 

परशुराम सागर होगा झील का नाम 
बांध निर्माण के बाद विकसित होने वाली 24 किलोमीटर लंबी झील को परशुराम सागर का नाम दिया जाएगा। बांध निर्माण में हिमाचल सहित छह राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान की 10 फीसदी हिस्सेदारी है। बांध निर्माण की 90 फीसदी राशि केंद्र सरकार व शेष 10 फीसदी राशि अन्य छह राज्यों द्वारा वहन की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed